शुद्ध रसोई
हमने जाना कि वर्तमान में प्रचलित फास्ट फूड कितने हिंसक और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। पर बच्चों को इनकी आदत हो चुकी है, इनके बिना उनका मन नहीं भरता तो क्या करें? इसका समाधान है शुद्ध विकल्प। जी हाँ, ऐसे कई शुद्ध विकल्प विद्यमान हैं जो कि अहिंसक हैं लेकिन बिल्कुल फास्ट-फूड का स्वाद हमें प्रदान करते हैं। इन्हीं में से एक प्रकल्प यहाँ पर प्रस्तुत है:-
भारतीय रसोई
वर्तमान फास्ट फूड के सभी व्यंजनों को भारतीय रसोई ने सावधानियों के साथ तैयार किया है जो स्वादपूर्ति और स्वास्थ्य का परिपूर्ण ध्यान रखने के साथ-साथ संयम/साधना में भी सहायक होंगे। भारतीय रसोई की सभी विधियाँ साधु-संतों के चौके में चलने की योग्यता भी रखती हैं। भारतीय रसोई ने फ़ास्ट फ़ूड की समस्त विधियों के विकल्प अपनी पुस्तकों के माध्यम से बहुत अधिक प्रामाणिकता के साथ प्रस्तुत किये हैं-
१. भारतीय रसोई : पास्ट फ़ूड भाग-१
२. भारतीय रसोई : पौष्टिक रसपूर्ण भाग-२
३. भारतीय रसोई : स्वाद परिपूर्ण (नमकीन) भाग-३
श्रीमती पंकज विशाला (वैशाली) जैन, दिल्ली
संपर्क: 8287644296













