संकल्प पत्र

अभी तक आपने अपने दैनिक जीवन में प्रयोग की जाने वाली कई वस्तुओं के पीछे छुपी जानवरों की दर्दनाक झलकियाँ देखी होंगी। उनकी वेदनाओं, उन पर हो रही यातनाओं और कूरता सहित भयावह चलचित्रों ने आपको अंदर तक अवश्य हिलाकर रख दिया होगा। एक बार अपनी अंतरात्मा से पूछिए क्या अभी भी आप उन बेज़ुबान, मासूम पशुओं को तड़प भरी मौत देना चाहते हैं? नहीं न! तो आइए, अपने मनोबल को बढ़ाकर, जीवन में एक कदम आगे बढ़ते है…

आपको जिस भी वस्तु के कारण हो रही हिंसा से घृणा हो, उसका त्याग अभी कर दीजिए। संकल्प लीजिए…. इस संकल्प की शक्ति आपको वह वस्तु उपयोग करने से रोकेगी, सात्विकता की ऊर्जा देगी।
स्मरण रहे, आपका एक संकल्प करोड़ों पशुओं को जीवनदान/प्राणदान दे सकता है।